बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

SSC Recruitment : एसएससी ने शुरू की 1920 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका

SSC Recruitment : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुश करने वाली खबर आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने 1920 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये पद सिलेक्शन पोस्ट फेज-10 के हैं। ऐसे कैंडिडेट जो कि सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी, ग्रेजुएट और इससे अधिक योग्यता के हैं, उनके लिए यह भर्ती होना है। 334 विभिन्न श्रेणी के पदों के लिए यह भर्ती की जा रही है।

SSC Recruitment: इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 12 मई से शुरू हो गई है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है।

कैंडिडेट 13 जून 2022 तक अपना एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा का आयोजन अगस्त माह के दौरान किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

ये है आयु सीमा

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 30 साल होनी चाहिए। जबकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस

महिला और SC/ST/PH कैंडिडेट को कोई फीस नहीं देना होगा। जबकि जनरल और ओबीसी कैंडिडेट के लिए 100 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

• ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख : 12 मई, 2022

• आवेदन की आखिरी तारीख : 13 जून, 2022

• परीक्षा की संभावित तारीख : अगस्त 2022

एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन।

न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/0C7Jos4lWpb

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button