बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जन्मदिन के अवसर पर मरीजों और गरीबों को किया भोजन वितरण, RHS ने सेवा कार्य करके मनाया सहयोगी का Birthday

बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि आज संगठन के वरिष्ठ सहयोगी रितेश पिन्टू हजारे के जन्मदिवस के अवसर पर भोजन के पैकेट वितरण कर सेवा रुपी जन्मदिन मनाया गया। बैतूल तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे ने बताया कि आज संगठन का 274 वां सेवा कार्य था। आज जन्मदिन के अवसर पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को भोजन वितरण किया गया। देखें वीडियो👇

वरिष्ठ सहयोगी गोलू सोनी ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा जो सेवा रूपी आयोजन किए जाते है, इसे ही सेवा ही समर्पण का भाव कहा जाता है। हर व्यक्ति को अपना एवं परिवार का जन्मदिन इसी तरह सेवा भाव से मनाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी देव नागले, प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल सोलंकी, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ पवार, नगर अध्यक्ष शनि साहू, वरिष्ठ सहयोग दिलीप राजपूत, वरिष्ठ सहयोग राजू पवार, सोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

cattle smuggling : RHS ने कत्लखाने ले जा रहे 20 गोवंश मुक्त कराए, आधे मवेशी भगा ले गए तस्कर, एक कार्यकर्ता का मोबाइल भी छीना

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button