बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

follow up : दो गंभीर जिला अस्पताल रैफर : पीड़ितों को भर्ती करने जगह पड़ी कम, पलंग के नीचे लिटाकर लगाना पड़ रहा बोतल

• विजय सावरकर, मुलताई
बैतूल जिले के पिंडरई गांव में सगाई समारोह में भोजन करने के बाद बीमार हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर मुलताई में अस्पताल में जगह कम पड़ने पर पलंग के नीचे तक लिटाकर मरीजों को बोतल लगाना पड़ रहा है। देखें वीडियो…

मुलताई के सरकारी अस्पताल में अभी तक 62 और निजी अनमोल अस्पताल में 30 पीड़ित पहुंच चुके हैं। इन सभी का इलाज जारी है। इनमें से दो मरीजों की हालत गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रैफर किया गया है। इधर मुलताई अस्पताल में हालत यह है कि एक बेड पर दो लोगों को और पलंग के नीचे एक पीड़ित को लिटा कर इलाज किया जा रहा है। पीड़ितों के अस्पताल पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें… food poisoning : सगाई समारोह में खाना खाने के बाद आधा सैकड़ा लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, अस्पताल में कराया भर्ती

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button