बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Meeting : जब एसडीओपी बोलीं- ‘मेरा वाहन भी फंस जाता है आए दिन ट्रैफिक जाम में’; शांति समिति की बैठक में समस्या को किया स्वीकार

• विजय सावरकर, मुलताई

मेरा सरकारी वाहन भी आए दिन नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर होने वाले ट्रैफिक जाम में फंस जाता है। यह बात एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने शांति समिति की बैठक में कहीं। रविवार को ईद और परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की गई।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग पर आए दिन होने वाली ट्रैफिक जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया ने कहा कि वे भी बीते ढाई साल से इस समस्या से रूबरू हो रही हैं। आप ही लोग समस्या का समाधान बताएं।

इस बात पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव ने नागपुर नाके से नागदेव मंदिर होकर मासोद रोड होते हुए वाहनों का वनवे आवागमन करने का सुझाव दिया। भाजपा नेता बब्बल सेवतकर ने मासोद रोड तिराहे से नागपुर नाके की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने का सुझाव देते हुए सरकारी अस्पताल गेट के पास अवैध रूप से खड़ी रहने वाली बसों पर अंकुश लगाने की बात कही।

achievement : मुलताई स्टेशन को दूसरा बेस्ट कैप्ट गार्डन अवार्ड, मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

बैठक में उपस्थित तहसीलदार सुधीर जैन ने कहा कि दुकानों के सामने 3 फीट का अतिक्रमण होने से भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। जिसके लिए कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वनवे पर विचार किया जाएगा। बैठक में परशुराम जयंती आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 3 मई को शाम में जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकलेगी।

Court decision… मारपीट से घायल ग्रामीण की मौत : आरोपी को मिली 7 साल के कारावास की सजा, मुलताई की अदालत का फैसला

हाजी शमीम खान ने 3 मई को ईद पर सुबह 8.30 बजे ईदगाह पर नमाज अता करने की जानकारी दी। बैठक में नगर के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चालू करने का मुद्दा भी उठा। वहीं नागरिकों द्वारा मटन मार्केट नगरीय सीमा से बाहर करने के मुद्दे पर तहसीलदार ने कहा कि इस संबंध में मटन मार्केट के व्यापारियों की बैठक बुलाकर चर्चा की जाएगी। बैठक में नपा सीएमओ नितिन बिजवे, थाना प्रभारी सुनील लाटा के साथ संदीप भार्गव, उदय जोशी, गगन साहू, हनी सरदार, मोनू शुक्ला सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

attack with a furrow : सब्जी बेच रही पत्नी पर पति ने किया फरसे से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button