Mahaveer International : उदयपुर में आयोजित महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में बैतूल संकल्प केंद्र को जज्बा अवार्ड
• उत्तम मालवीय, बैतूल
अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था महावीर इण्टरनेशनल का तृतीय अंतरराष्ट्रीय वीरा अधिवेशन “जज्बा” उदयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय निदेशक रश्मि सारस्वत एवं सह निदेशक अलका दुधेड़िया के नेतृत्व में मेवाड़ की महारानी निवृति कंवरानी, गेस्ट आफ आनर मधु जैन, डायरेक्टर आईआईएफएल फाउंडेशन उदयपुर व विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बैतूल संकल्प केंद्र को वीरा सरला तातेड़ द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने एवं केंद्र के सदस्यों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु “जज्बा” अवार्ड से नवाज़ा गया।जज्बा स्मारिका के मुखपृष्ठ का चित्रांकन करने हेतु वीरा सरला तातेड़ को जज्बा एप्रिशिएशन अवार्ड दिया गया। इसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से 41 केन्द्रों से 375 वीराएं शामिल हुईं।

बैतूल से सरला शांति लाल तातेड़, सरला आर तातेड़, पूनम मेहता, नीला तातेड़, रेखा गुगनानी, शर्मिला पारेख, साधना गोठी, हंसा शाह, सुनीता गुगनानी, अंशु पगारिया, जूली रांका, पिंकी पगारिया, मंगला गोठी शामिल हुईं। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शांतिकुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन एवं उपाध्यक्ष हेमा जैन ने मन की बात कार्यक्रम में सभी वीराओं के पूछे गये सवालों के जवाब दिए। अधिवेशन में सभी केन्दों ने किए गये समाज सेवा के कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर भविष्य में और अधिक जन सेवा करने का संकल्प लिया।



