बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Action : रेत का अवैध परिवहन कर रहे डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा, पुलिस को देख वाहन छोड़ कर फरार हुआ चालक

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक डंपर और ट्रैक्टर ट्राली को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शनिवार सुबह 4.30 बजे रेलवे गेट एवं पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा है। वहीं पुलिस को देख डंपर का चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में खड़ा किया है।

    सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रेलवे गेट के पास एवं एक डंपर एमपी-48/एच-0265 को पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा हैं। मुखबिर से मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

    ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया है। दोनों वाहनों को जब्त कर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में खड़ा किया गया है। ट्रैक्टर चालक आरोपी रामप्रसाद उर्फ परसु धुर्वे निवासी सालीढाना को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। डंपर चालक पर भी मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल, आरक्षक सुरेश कुमार के द्वारा की गई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button