ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशबड़ी खबरेंबैतूल अपडेटमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: दो कारों की हुई भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटे वाहन, पांच लोग हुए घायल

बैतूल। जिले में बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे (NH) पर बीती रात ग्राम भडूस के पास दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। टक्कर के बाद दोनों ही कारें पलट गई थीं। इनमें फंसे लोग बड़ी मुश्किल से बाहर निकले।

fatal accidents : काल बन गया कुआं, धंसकने से एक की मौत, पांच गंभीर : इधर ट्रैक्टर की चपेट में आने से गई किसान की जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात भडूस के पास दो कार आपस में टकरा गई। इस हादसे में सुधा नारे निवासी आमला, श्वेता सरले निवासी बडोरा, दिनेश नारे आमला, श्यामरती गाडगे निवासी दनोरा, विजय गाडगे निवासी दनोरा, घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामूली चोट होने के कारण उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

Accidental death : घर लौट रहे थे दो बाइक सवार, हाइवे पर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों कार पलट गई थीं। ऐसे में उनमें सवार लोग जैसे-तैसे गेट खोल कर बाहर निकले। गनीमत यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विवाह समारोह से वापस लौटते समय यह हादसा होना बताया जा रहा है।

Accident : कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक का हाथ फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button