बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर डीजे पर नाचते-झूमते दद्दा के भक्तों ने निकाली आमला में भव्य शोभायात्रा


• अंकित सूर्यवंशी, आमला
हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा शनिवार शाम 5 बजे हसलपुर स्थित पेट्रोल पंप से रेलवे कॉलोनी होते हुए बस स्टैंड तक वाहन रैली का योजन किया गया। जिसके बाद बस स्टैंड स्थित शेरावाली मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।

शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा। शहर में पहली बार हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा रैली व शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। वाहन रैली में सैकड़ों युवा वाहनों के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था देखी गई।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा बस स्टैंड से गोविंद कालोनी, जनपद चौक होते हुए पीर मंजिल पहुंची। जहाँ व्यापारियों द्वारा शर्बत पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

जिसके बाद मेन मार्केट होते हुए कसारी मोहल्ले से पुराने थाने स्थित हनुमान मंदिर पर शोभायात्रा का समापन किया गया। पुराने थाने स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा और हनुमान जी की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button