बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Dr. Ambedkar jayanti : समस्त आदिवासी समाज संगठन ने मनाई बाबा साहब की जयंती, सार्वजनिक प्याऊ का भी किया शुभारंभ

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में समस्त आदिवासी समाज संगठन ने सदर स्तिथ रेन बसेरा पेनठाना में भव्य समारोह का आयोजन किया।

    सर्वप्रथम समाज के वरिष्ठ जनों ने बाबा साहब अम्बेडकर व बिरसा मुंडा के छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं समाज के वरिष्ठ जनों ने बाबा साहब के विचारों एवं उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर सार्वजनिक प्याऊ की शुरुआत भी की गई।

    Baba saheb: डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास थीं 32 डिग्रियां, 9 भाषाओं के थे जानकार, अंत में अपना लिया था बौद्ध धर्म

    समाज के वरिष्ठ कल्लू सिंह उइके व अंतु सिंह मर्सकोले ने बाबा साहब के विचारों पर चलने को कहा। आकाश जिला अध्यक्ष शंकर सिंह अहाके व प्रांतीय सचिव सरवन मरकाम ने समाज के हक अधिकारों, शिक्षा, संस्कृति को बचाने का आव्हान किया। गोंडी लोक गीत गायक बसन्त कवड़े ने बाबा साहब के गीत के माध्यम से सामाजिक सन्देश दिया।

    कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह इवने एवं आभार भोलाराम उइके ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त आदिवासी संगठन दिलीप धुर्वे, सोहन लाल धुर्वे, जयस अध्यक्ष संदीप धुर्वे, अखिलेश कवड़े, सुनील सलामे, ऋतिक परते, राजकुमार काकोडिया, महेश शाह उइके, सोनू धुर्वे, गोविंद उइके, सौरभ सलामे, अतुल कवड़े, रेवाराम सलामे, पवन परते, मोनू वाड़ीवा आदि उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button