बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मासोद में दिनदहाड़े दो मंदिरों की दानपेटी के टूटे ताले, हजारों रुपये चुराए, श्रद्धालुओं में आक्रोश

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम मासोद में स्थित दो मंदिरों में रखी दान पेटी के अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ताले तोड़कर पेटी में रखें हजारों रुपए चुरा लिए। कर्मा माता मंदिर समिति के सदस्य उत्तम साहू, राजेश साहू, सुमित साहू, सतीश साहू ने बताया कि ग्राम की घनी आबादी के बीच हनुमान मंदिर और कर्मा माता के मंदिर स्थित हैं।

    दोनों मंदिरों में सुबह की आरती कर समिति के सदस्य घर चले गए थे। शाम की आरती करने के लिए जब सदस्य मंदिर पहुंचे तो कर्मा माता मंदिर में रखी दान पेटी का ताला टूटा दिखा। बाजू में स्थित हनुमान मंदिर जाकर देखा तो वहां भी रखी बेटी का ताला टूटा हुआ था।

    सदस्यों ने बताया हनुमान मंदिर की पेटी में लगभग 4 हजार रुपए और कर्मा माता मंदिर की दान पेटी में रखे 5 हजार रुपए चोर चुराकर ले गए। सदस्यों ने पुलिस चौकी जाकर चौकी प्रभारी को शिकायत कर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। नवरात्रि के दौरान हुई इस घटना से श्रद्धालुओं में खासा आक्रोश है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button