बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bail application rejected : गर्भपात की आरोपी डॉ. वंदना कापसे का जमानत आवेदन न्यायालय ने किया निरस्त

  • अंकित सूर्यवंशी, आमला
    एक नाबालिग छात्रा का गर्भपात करने के मामले में गिरफ्तार डॉ. वंदना कापसे का जमानत आवेदन अपर सत्र न्यायालय आमला ने निरस्त कर दिया है। महिला चिकित्सक एवं छोटी बच्ची की मां होने के आधार पर आरोपी डॉक्टर ने जमानत मांगी थी।

    प्रकरण में डीपीओ एसपी वर्मा एवं एडीपीओ अमित कुमार राय ने जमानत आवेदन का विरोध कर तर्क किये। एडीपीओ सौरभ सिंह ठाकुर भी इस दौरान उपस्थित रहे। अभियोजन के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय ने जमानत आवेदन को निरस्त कर दिया।

    female doctor arrested : महिला डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल सील, दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का किया था गर्भपात, कोचिंग संचालक ने किया था रेप

    उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आमला थाना क्षेत्र की छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसका गर्भपात कराए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में यह बात सामने आई थी कि छात्रा का गर्भपात बैतूल के लिंक रोड स्थित करूणा हॉस्पिटल में किया गया था। इसके बाद डॉक्टर वंदना कापसे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

    Police Remand : गर्भपात मामले में डॉ. वंदना कापसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, पुलिस करेगी पूछताछ

    पुलिस ने पूछताछ के लिए डॉ. वंदना कापसे को 3 दिन की रिमांड पर लिया था। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी कोचिंग संचालक और उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। इसके अलावा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी उक्त हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

    then go bulldozer : दुष्कर्म के आरोपी के घर चला पुलिस का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button