Police Remand : गर्भपात मामले में डॉ. वंदना कापसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, पुलिस करेगी पूछताछ

नाबालिग छात्रा का अवैध रूप से गर्भपात करने के मामले में गिरफ्तार डॉ. वंदना कापसे को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। अब पुलिस उससे गर्भपात मामले में आवश्यक पूछताछ करेगी। आज इस मामले में डीपीओ एसपी वर्मा, एडीपीओ अमित कुमार राय व जगदीश परते द्वारा अपर सेशन न्यायालय आमला में पुलिस रिमांड को लेकर तर्क प्रस्तुत किए गए।
नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका गर्भपात कराए जाने के मामले में प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी की अध्यक्षता में गठित टीम द्वारा डॉ. वंदना कापसे के बैतूल स्थित करूणा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है।
then go bulldozer : दुष्कर्म के आरोपी के घर चला पुलिस का बुलडोजर, हटाया गया अतिक्रमण
जांच-पड़ताल के दौरान करूणा हॉस्पिटल में अवैध रूप से संचालित एक सोनोग्राफी मशीन भी जब्त की गई है। इसके साथ ही अस्पताल की लैब एवं गर्भपात कक्ष सील किया गया है। डॉ. वंदना कापसे को 2 दिन पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि आमला थाना अंतर्गत एक कोचिंग संचालक द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया गया था। इस छात्रा के गर्भवती होने पर करूणा हॉस्पिटल में उसका गर्भपात कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के अलावा दुष्कर्म के आरोपी और उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।



