बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

यह कैसा बेरहम पिता: बके से काट दिया 10 साल के मासूम बेटे का गला, हालत गंभीर, भोपाल में चल रहा इलाज, पत्नी पर भी किया हमला

  • नीलेश साहू, झल्लार
    बैतूल जिले के झल्लार क्षेत्र में एक बेरहम सौतेले पिता ने मासूम बेटे का गला काट दिया। साथ ही पत्नी पर भी बके से हमला कर दिया। मासूम की हालत गंभीर है। उसका भोपाल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 13 मार्च की है। 

    झल्लार पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को सूचना मिली थी कि सौतले पिता ने बेटे का गला काट दिया और बके से पत्नी से हमला किया। जिससे पत्नी भी घायल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू भलावी की पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद उसने अनिता भलावी से दूसरी शादी की थी। अनिता का पहले पति से बेटा श्रेयांश था। शादी के बाद 10 वर्षीय श्रेयांश अपने नाना-नानी के घर रह रहा था। 8 दिन पहले ही वह दादूढ़ाना अपनी मां के घर आया था।

    आरोपी सोनू का उसकी सास से भी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन सोनू और अनिता के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोनू ने अपनी पत्नी अनिता पर बके से हमला किया। इस बीच अनिता ने हाथ आगे कर दिया और उसके हाथ में गंभीर चोट आ गई। इसी दौरान श्रेयांश वहां आ गया और सोनू ने श्रेयांश के गले पर बके से वार कर दिया। 

    घायल श्रेयांश को जिला चिकित्सालय भेजा गया था। जहां से उसे भोपाल रैफर कर दिया गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी सोनू को 14 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button