महिलाओं को मिले अवसर तो छू सकती हैं आसमान: आहूजा

बैतूल। आज के दौर में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। समाज और राष्ट्र तभी प्रगति करता है जब महिलाओं को पूरा सम्मान मिलता है। उक्त उद्गार भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित नि:शुल्क महिला रोग निदान शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।
शिविर में महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा समाज में अपना विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं एवं महिला चिकित्सकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोड़े, जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरूण जयसिंगपुरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, डॉ. विनयसिंह चौहान, डॉ. अरूण उच्चसरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

शिविर में हुआ इनका सम्मान
महिला मोर्चा द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य से अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं के साथ महिला चिकित्सकों का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। जिनमें सेवानिवृत प्रोफेसर पुष्पा आर्य, महिला कुली दुर्गा, ओझाढाना की रानी धुर्वे, डॉ. अरूणा चौहान, डॉ. मेघा वर्मा, डॉ. मैथिली पात्रीकर, डॉ. पूजा टाटस्कर शामिल हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अरूण जयसिंगपुरे ने स्वागत भाषण देते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।
150 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में महिला रोग विशेषज्ञों द्वारा लगभग 150 महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दी गई और उचित मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने एवं आभार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने किया। कार्यक्रम में पद्मा साहू, साक्षी सतीजा, सुनीता देशमुख, ममता यादव, शशि राजपूत, उमा पंवार, माधुरी साबले, हेमलता मालवी, कविता रघुवंशी, सुनीला राठौर, फरीदा हुसैन, शारदा पाटिल, कृष्णा अमरूते, इंदू डढोरे, वर्षा खाड़े, ज्योति राठौर, पूजा अमझरे, सीमा सिंह, वंदना वंजारे, कविता मालवीय, सविता पंवार, पूजा धोटे, अनामिका पांसे, निकिता धोटे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।



