बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल जिले में भी शिव मंदिरों में दूध और पानी पी रहे हैं नंदी

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    पूरे प्रदेश की तरह बैतूल जिले में भी शिव मंदिरों में नंदी द्वारा दूध और पानी पिये जाने का चमत्कार हो रहा है। यही कारण है कि यहां बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और नंदी को दूध और पानी पिला रहे हैं। अभी तक बोड़खी-आमला, जौलखेड़ा, खण्डारा, खेड़ी सांवलीगढ़ और मलकापुर से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

    जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खंडारा के शिवमंदिर में नंदीश्वर की मूर्ति दूध और पानी पी रही है। ग्राम के बद्रीप्रसाद राठौर, विनोद राठौर ने बताया कि आज दोपहर से शिवमंदिर में भोलेनाथ के मंदिर में स्थापित भगवान नंदीश्वर की प्रतिमा लगातार दूध और पानी चम्मच से पी रही है। जिससे मंदिर में लोगों की नंदी को दूध पिलाने की होड़ लगी हुई है। ग्रामवासी इसे चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं।

    यह खबर सुनकर खेडी में भी ग्रामीणों ने शीतला माता मंदिर के समीप स्थित मंदिर में नंदी को दूध और पानी पिलाया तो चमत्कारी ढंग से नंदी ने पानी पिया। ऐसे ही अब आस पास के गांवों से भी खबर मिल रही है। खेड़ी सावलीगढ़ में भी हाल ही में राठौर मोहल्ले के राजू गुरुदयाल राठौर के घर के पास चांदनी चौक स्थित शिव मंदिर में भी महिलाओं का नंदी को पानी पिलाने ताता लगा हुआ है।

    जिस तरह पूर्व में भगवान गणेश की प्रतिमा ने दूध पिया था। उसी तरह अब नंदीश्वर दूध और पानी पीकर चमत्कार दिखला रहे हैं। इधर मलकापुर के प्राचीन बजरंग मंदिर में भी नंदी भगवान पानी पी रहे हैं। प्रीत वर्मा ने बताया कि ऐसा पता चला है कि बैतूल बाजार में नंदी भगवान पानी पी रहे हैं तो हमारे यहां के मंदिर में भी पिला कर देखते हैं। बस इसके बाद भक्तों का तांता लग गया है।


    आमला के उप नगर बोड़खी में वार्ड नम्बर 17 के माता मंदिर में भी नंदी दूध पी रहे हैं।

    आठनेर-चिरापाटला के शिव मंदिरों में दूध-पानी पिलाने उमड़े श्रद्धालु

    आठनेर नगर के शिव मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर नंदी भगवान को पानी दूध पिलाया। चमत्कार की चर्चा की खबर के बाद श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ नगर आठनेर एवं तहसील क्षेत्र के सभी मंदिरों में पहुंची। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भागवती बलबंडे ने बताया कि नंदी भगवान को दूध पानी पिलाने की सूचना के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। इधर अधिकांश मंदिरों में भी बड़ी संख्या में शनिवार शाम तक श्रद्धालुओं द्वारा दूध पानी पिलाने का सिलसिला लगातार जारी रहा नगर के समाजसेवी प्रकाश आवठे भी बताया कि नगर के सभी शिव मन्दिर में स्थिति नंदी भगवान को दूध पानी पिलाया गया। उधर चिरापाटला में भी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और नंदी को दूध और पानी पिलाया। यह चमत्कार देख सभी श्रद्धालु विस्मित और भाव विभोर हो उठे।

    हमलापुर में भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

    शाम होते-होते बैतूल के हमलापुर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उन्होंने नंदी को दूध-पानी पिलाया। यहां भी भक्तों का तांता लगा हुआ था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button