घर में सो रही महिला पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, खून से हुई लथपथ, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बैतूल। जिले के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में घर में सो रही महिला पर बुधवार रात में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिससे महिला खून से लथपथ हो गई। महिला ने मामले की शिकायत पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में की। इस पर पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बल्लो बाई ओझा निवासी ओझा मोहल्ला पाथाखेड़ा घर में सो रही थी। तभी अचानक उस पर किसी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है कि वह घर में सो रही थी तभी किसी ने उस पर हमला कर दिया। महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



