बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

परासिया के युवक का सड़क किनारे खेत में मिला शव, पास में पड़ी है बाइक-हेलमेट

  • मनोहर अग्रवाल/राजेश साबले, खेड़ी सांवलीगढ़
    बैतूल जिले के ग्राम देवगांव के पास बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे पर सड़क के किनारे खेत में एक बाइक सवार का शव मिला है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह परासिया का रहने वाला है और ससुराल आ रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार परासिया के नवेगांव जामई में रहने वाले मनोज राय (45) का चिचोली मंडई में ससुराल है। वह कल सुबह अपने ससुराल आने के लिए निकला था। वह नीले रंग की एचएफ डीलक्स बाइक से आ रहा था। परिजनों ने फोन किया और सम्पर्क नहीं हुआ तो तलाश शुरू की।

    इस हाइवे पर सफर कर रहे हो तो सावधान, कदम-कदम पर है मौत का इंतजाम

    आज सुबह उसका शव देवगांव के पास सड़क किनारे खेत में मिला है। उसकी बाइक सड़क के किनारे की गहरी नाली में पड़ी है जबकि पास ही में हेलमेट भी पड़ा है। सूचना पर चौकी प्रभारी पवन कुमरे ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। लिहाजा एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button