बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

500 साल पुराने अखतवाड़ा के प्राचीन मंदिर का हुआ कायाकल्प

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    बैतूल जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ के ऐतिहासिक लगभग 500 वर्ष पुराने राजपूत राजाओं के अखतवाड़ा मंदिर का कायाकल्प हो गया है। यह मंदिर वर्षों से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। राजपूत समाज के लोगों के द्वारा इस मंदिर के जीर्णोद्वार को लेकर लंबे समय से तैयारियां की जा रही थी।

    अयोध्या के श्रीराम मंदिर में लगेंगी बैतूल की भी 51 ईंटें

    कुछ ही महीनो में राजपूत समाज संगठन ने खंडहर बन चुके इस मंदिर में सुधार किया और सौंदर्यीकरण के साथ ही बीते दिनों ग्राम के विद्वान पंडित सुनील कुमार व्यास के सानिध्य में मंदिर में विशालकाय नर्मदेश्वर नामक शिवलिंग स्थापित की गई।

    देखें वीडियो: बालाजीपुरम में सामूहिक करवा चौथ में जुटे सैकड़ों जोड़े

    इस अवसर पर मंदिर परिसर को दुल्हन के जैसा सजाया गया। शुभ मुहूर्त में चंद्रमौलि भगवान शिव की स्थापना की गई। स्थापना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारा प्रसादी वितरण किया गया।

    भारत के पांचवें धाम बालाजीपुरम में ध्वज स्थापना के साथ शुरू हुआ ब्रह्मोत्सव

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button