बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: मोटर साइकिलों की भिड़ंत में एक की मौत, दो लोग गंभीर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    मुलताई-प्रभातपट्टन रोड पर ग्राम चौथिया के पास दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें गंभीर रूप से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    मुलताई-पट्टन रोड पर ग्राम चौथिया के पास बीती रात दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजू पिता मधु पांडे उम्र 50 वर्ष निवासी प्रभात पट्टन अपनी मोटर साइकिल से मुलताई शादी में आ रहे थे।

    यह भी पढ़ें… हादसा: नेशनल हाइवे पर बरेठा घाट में ट्रक ने कार को मारी टक्कर

    दूसरी ओर विनोद पिता लच्छू भादे उम्र 24 वर्ष राजीव गांधी वार्ड मुलताई अपने दोस्त सुनील को उसके गांव गोपालतलाई छोडने जा रहा था। मार्ग पर चौथिया के पास दोनों बाइक की आपस में भिंड़त हो गयी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सुनील को उसके परिजन वरुड ले गए। दो लोगों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

    यह भी पढ़ें… हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवती समेत दो लोग घायल

    राजू पांडे के सिर, नाक, मुंह में गंभीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विनोद वादे का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजन घायल को इलाज के लिए नागपुर अस्पताल लेकर गए हैं।

    यह भी पढ़ें… National Highway पर आठवां मिल में हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button