बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ट्रेन से दिल्ली जा रहा था लापता छात्र शशांक, ग्वालियर में उतारा, परिवार ने ली राहत

बैतूल। शनिवार को परीक्षा देने घर से निकला और लापता हुआ छात्र शशांक पवार सकुशल मिल गया है। इससे परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली है। हालांकि उसकी तलाश के लिए परिजनों को खासी मशक्कत करना पड़ा। उसके द्वारा घर पर छोड़े गए मोबाइल ने सुराग देने में मुख्य भूमिका निभाई।

शशांक के परिजन योगेश पवार ने इस बारे में बताया कि वह मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। मोबाइल खंगालने पर पता चला कि उसने दिल्ली की कोचिंग के बारे में सर्च किया था। इस पर परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे। वहां उसकी मोटर साइकिल खड़ी मिल गई।

इसके बाद रेलवे अधिकारियों से अनुरोध कर स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें वह गोंडवाना एक्सप्रेस की तीसरी बोगी में सवार होते हुए नजर आया। बस यह पुख्ता जानकारी मिलते ही ट्रेन की लोकेशन ली गई। उस समय कुछ देर बाद ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी। इस पर ग्वालियर में रहने वाले एक परिजन को तत्काल स्टेशन भिजवाया गया। उन्होंने उसे ग्वालियर स्टेशन पर सकुशल उतार लिया है।

शशांक के सही सलामत मिल जाने पर परिवार के साथ ही सभी परिचितों और शुभचिंतकों ने भी राहत की सांस ली है। यह सभी कल से परेशान थे। उल्लेखनीय है कि गौठाना निवासी छात्र कल जेएच कॉलेज की परीक्षा देने घर से निकला था। उसके बाद से उसका कहीं कोई पता नहीं था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button