बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जेलों में बंद कैदियों के लिए दोबारा शुरू मुलाकात की सुविधा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए सारे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके बाद जेलों में बंद कैदियों से मुलाकात की सुविधा भी शनिवार से शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जेल विभाग के अवर सचिव अजय नथानियल ने आदेश जारी कर दिए हैं।

    जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा 14 जनवरी को जेलों में कोरोना वायरस बीमारी से बचाव हेतु बंदियों की परिजनों से मुलाकात 31 मार्च 2022 तक प्रतिबंधित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब राज्य शासन 12 फरवरी से जेलों में परिरूद्ध बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात को प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान करता है।

    बंदियों को उनके परिजनों से मुलाकात जेल मेन्युअल एवं जेल मुख्यालय के परिपत्र में दिए गए निर्देशों तथा कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कराई जाएं। गौरतलब है कि जेलों में मुलाकात बंद होने पर केवल टेलीफोन पर बात भर करने की सुविधा हासिल थी। गरीब परिवार यह कर ही नहीं पाते थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button