बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
बैतूल बस स्टैंड के कॉम्प्लेक्स में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पीएम के लिए भिजवाया

बैतूल। शहर के कोठी बाजार स्थित बस स्टैंड कांप्लेक्स में द्वितीय तल की दुकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। मौके पर जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष है, का शव पड़ा मिला है। मृतक की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की जा रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल पाएगा। मृतक नीला पेंट एवं पट्टेदार जैकेट पहना हुआ है।



