बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

संयुक्त संचालक को स्कूलों में मिली कई खामियां, जताई नाराजगी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    नर्मदा पुरम संभाग लोक शिक्षण के संयुक्त संचालक अरविंद सिंह द्वारा जिले की विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिला परियोजना समन्वयक सुबोध शर्मा द्वारा बताया गया कि संयुक्त संचालक श्री सिंह द्वारा शुक्रवार को आमला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आमला, शासकीय कन्या उमावि आमला के साथ विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आमला का भी निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय में शौचालय के रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई, इसी प्रकार कन्या उमावि आमला में परिसर की स्वच्छता, मंच की स्थिति इत्यादि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों ही प्राचार्य को स्वच्छता हेतु विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए गए। बजट के उपयोग को लेकर भी संयुक्त संचालक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

    दोनों ही शालाओं में बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर भी उनके द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। परीक्षा की आसन्नता और कोविड संक्रमण काल में बच्चों को हुए शैक्षणिक नुकसान के संदर्भ में निर्देशित किया गया कि बच्चों से, उनके पालकों से संपर्क कर हर स्थिति में राज्य स्तर से प्रदान किए जा रही शैक्षणिक सामग्री का उपयोग कर परीक्षा की तैयारी कराई जाए। बच्चों की उपस्थिति को 50 प्रतिशत की सीमा में यथासंभव पूर्ण रखा जाएं। इससे पूर्व संयुक्त संचालक श्री सिंह द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button