बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

सेवा कार्य: कोरोना से बचाने SBITM के छात्रों ने बांटे मास्क

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (SBITM) बैतूल के NSS के स्वयंसेवकों ने अनूठी पहल की। इंस्टीट्यूट के छात्र जयदीप पवार, प्रणव जानोरिया, अंकुश हिंगवे, खुशबू बघेल आदि द्वारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस ग्राउंड बैतूल में नि:शुल्क मास्क वितरित किये। इसके साथ ही सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करने का सभी से अनुरोध किया।

    छात्रों ने यह कार्य प्रभारी नीलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न किया। मास्क वितरण का मुख्य उद्देश्य कोरोना के संक्रामण से लोगों को सुरक्षित रखना है। छात्रों ने सभी को सलाह दी कि कोरोना से बचे और घर से बहार निकलते समय मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन जरूर करें।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button