बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पेड़ से पत्ती तोड़ रहा था युवक और मधुमक्खियों ने बोल दिया हमला, गंभीर घायल

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    मधुमक्खियों के हमले से एक युवक आज घायल हो गया है। ग्राम के पांढरीढाना निवासी बाबूलाल उइके ने बताया कि वह सुबह बकरियों को चराने जंगल गया था। बकरियों को जब वह पेड़ों की डालियां काटकर हरे पत्ते खिला रहा था।

    उसी दौरान पेड़ की डाल पर लगी अगिया मधुमक्खियों के झुण्ड ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों ने उसका उपचार कराया है। बाबूलाल को चेहरे और हाथों में सूजन आ गई है। आंखों में भी सूजन की वजह से वह देख नहीं पा रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button