बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ठंड बढ़ी तो मां ताप्ती की प्रतिमा को ओढ़ाई शाल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के मुलताई नगर में ठंड के बढ़ते ही मां ताप्ती मंदिर में स्थापित पुण्य सलिला मां ताप्ती की प्रतिमा को भी शाल ओढ़ा दी गई है। मां ताप्ती नदी की उद्गम नगरी मुलताई में मां ताप्ती के प्रति लोगों की असीम आस्था है। उनका मानना है कि मां ताप्ती को भी ठंडी, गर्मी महसूस होती है। यही कारण है कि हर साल ठंड के बढ़ते ही मां ताप्ती जी को भी शाल ओढ़ा दी जाती है। इस साल भी परंपरा अनुसार तापमान के कम होते ही मां ताप्ती जी की प्रतिमा को शाल ओढ़ा दी गई है। मां ताप्ती जी के भक्त राकेश अग्रवाल कहते हैं कि नगरवासियों का यह मानना भी है कि मां ताप्ती को शाल ओढ़ाना ही इस बात का प्रतीक होता है कि अब ठंड ने पूरी ताकत से नगर और क्षेत्र में आमद दे दी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button