बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
शाम को भोजन करके निकला टहलने, सुबह डैम में तैरती मिली लाश

भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भांडवा में एक बुजुर्ग सोमवार शाम को भोजन करने के बाद टहलने निकला और वापस ही नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव पंचायत के पास ही स्थित स्टॉप डैम में तैरता मिला। ग्रामीणों ने चिचोली थाना में मामले की सूचना दी है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बंदी निवासी भैयालाल पिता संबल वरकड़े (65) दो दिन पहले अपनी बेटी के घर भांडवा आया था। कल शाम को उसने खाना खाया और टहलने के लिए घर से निकला था। वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। आज सुबह उसका शव पंचायत भवन के पास ही बने स्टॉप डैम में तैरता हुआ मिला है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया है।



