बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट

कोरोना रिटर्न: जिले में एक और पॉजिटिव मिला, मचा हड़कंप

  • उत्तम मालवीय (9425003881)
    बैतूल।
    जिले में कोरोना ने एक बार फिर वापसी की है। इस बार स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी संक्रमित हुई हैं। कोरोना की वापसी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब स्वास्थ्य विभाग उक्त अधिकारी के कॉन्टेक्ट में आए लोगों के सैम्पल लेने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले 15 अक्टूबर को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी को स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ समस्या होने पर उनकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसलिए भी हैरत हो रही है क्योंकि उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। इसके बावजूद वे कोरोना संक्रमित हो गईं। गौरतलब है कि इससे पूर्व घोड़ाडोंगरी के पूंजी गांव के एक 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त युवक 12 अक्टूबर को तेलंगाना से वापस लौटा था। प्रोटोकॉल के अनुसार घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर उसका सैम्पल लिया गया था।
    सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री बनाई जा रही है और उनके सम्पर्क में आए लोगों के सैम्पल लिए जाएंगे। फिलहाल वे होम आइसोलेट हैं।

    ◆ यह भी पढ़ें… कोरोना रिटर्न: बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक का युवक पॉजिटिव

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button