बैतूल अपडेट

Betul Police Award: भोपाल में चमका बैतूल पुलिस का नाम: एसपी अमित सक्सेना समेत जिले के 3 टीआई को मिला प्रतिष्ठित डीजीसीआर प्रशस्ति-पत्र और डिस्क

Betul Police Honored: Betul Police shine in Bhopal; SP Amit Saxena and three Station House Officers (SHOs) from the district receive the prestigious DGCR Commendation Certificate and Disc.

Betul Police Award: भोपाल में चमका बैतूल पुलिस का नाम: एसपी अमित सक्सेना समेत जिले के 3 टीआई को मिला प्रतिष्ठित डीजीसीआर प्रशस्ति-पत्र और डिस्क
Betul Police Award: भोपाल में चमका बैतूल पुलिस का नाम: एसपी अमित सक्सेना समेत जिले के 3 टीआई को मिला प्रतिष्ठित डीजीसीआर प्रशस्ति-पत्र और डिस्क

Betul Police Award: बैतूल। पुलिस महकमे ने एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है। कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करते हुए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना सहित जिले के 3 थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में आयोजित समारोह में सभी अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना, थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर, थाना प्रभारी भैंसदेही राजेश सातनकर और थाना प्रभारी बैतूल गंज अमित पवार को सम्मानित किया गया।

इसलिए सम्मानित हुए एसपी

पुलिस अधीक्षक श्री सक्सेना को वर्ष 2025 में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) के पद पर पदस्थापना के दौरान सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, लगन एवं मेहनत से निर्वहन करने तथा सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्यों ने दिलाया सम्मान

इसी क्रम में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, राजेश सातनकर एवं अमित पवार को उनके द्वारा किए गए सराहनीय पुलिस कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र एवं डिस्क से अलंकृत किया गया।

जिले के लिए गौरव की बात

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के हस्ते प्राप्त यह सम्मान सभी अधिकारियों की कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का गौरवपूर्ण प्रतिफल है। समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक सहित तीन थाना प्रभारियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया जाना बैतूल पुलिस के लिए गौरव का विषय है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button