Betul ITI jobs: आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ी खबर: कॉल कारीगर ऐप से जुड़कर शुरू करें अपना काम, जानें पूरी प्रक्रिया
Betul ITI jobs: Great news for ITI-qualified youth—start your own work by joining the 'Call Karigar' app; learn the complete process.

Betul ITI jobs: बैतूल। बैतूल शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई बैतूल के प्राचार्य ने जिले के सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षित कारीगरों से “कॉल कारीगर” ऐप पर पंजीयन कराने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि श्रम विभाग मध्यप्रदेश शासन समर्थित प्रथम श्रमणा सहकारी समिति मर्यादित भोपाल द्वारा संचालित इस ऐप के माध्यम से तकनीकी एवं घरेलू सेवा कार्यों से जोड़कर कारीगरों को सीधा रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसमें पंजीयन योग्य सेवाएं इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, प्लंबर, आरएसी टेक्नीशियन (एसी, रेफ्रिजरेटर रिपेयर), पंखा, कूलर, गीजर, आरओ, वाटर प्यूरीफायर, वॉशिंग मशीन, सीसीटीवी, पेंटिंग एवं होम क्लीनिंग आदि शामिल है।
- यह भी पढ़ें : Betul traffic plan: बैतूल में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े कदम: 3 टोइंग वाहन आएंगे, अवैध अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों को पंजीयन के लिए वेबसाइट https://shramana.mp.gov.in/shramana या ऐप गूगल प्ले स्टोर से काल कारीगर ऐप डाउनलोड करें। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन एवं संपर्क नंबर 9039868001, 6263161677 अथवा शासकीय आईटीआई बैतूल कार्यालय या श्रम कार्यालय बैतूल में संपर्क कर सकते हैं।
- यह भी पढ़ें : Betul crime news: मटन नहीं लाया तो पति का पत्थर से फोड़ा सर, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



