बैतूल अपडेट

Betul murder case: जंगल में नाले के पास रेत में दबा मिला शव, पति की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

Betul murder case: Body found buried in sand near a stream in the forest; wife and her lover arrested for the husband's murder.

Betul murder case: जंगल में नाले के पास रेत में दबा मिला शव, पति की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
Betul murder case: जंगल में नाले के पास रेत में दबा मिला शव, पति की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

Betul murder case: शाहपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या के बाद शव को ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में दफना दिया और खुद कातिल पत्नी ने ही पति की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को ग्राम खापा निवासी सागर यादव द्वारा अपने पति संदीप यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच एवं गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी सागर एवं ओमप्रकाश यादव की संदिग्ध गतिविधियों तथा दोनों के बीच आपसी संबंधों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा दोनों संदेहियों से पूछताछ की गई तथा विभिन्न परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया।

नाले के पास दफना दिया था शव

जांच में सामने आए तथ्यों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह खुलासा हुआ कि सागर यादव ने अपने प्रेमी ओमप्रकाश यादव के साथ मिलकर पति संदीप यादव की हत्या की तथा घटना को छिपाने के उद्देश्य से उसके शव को ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में नाले के पास जमीन में दफना दिया था। आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह करते हुए शव दफनाने के स्थान की जानकारी नहीं दी जा रही थी।

Betul murder case: जंगल में नाले के पास रेत में दबा मिला शव, पति की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार
Betul murder case: जंगल में नाले के पास रेत में दबा मिला शव, पति की हत्या के आरोप में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस डॉग ने तलाश किया स्थान

थाना प्रभारी द्वारा मृतक की चप्पल एवं कपड़े घर से मंगवाकर डॉग को सेंट कराया गया। इसके बाद डॉग जंगल की ओर बढ़ा और मुख्य सड़क से लगभग 3 किलोमीटर अंदर जंगल में स्थित नाले के पास पहुंचा। डॉग द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस टीम ने जांच की, जहां शव दफन होने के संकेत मिले। इसके बाद तहसीलदार इटारसी एवं थाना प्रभारी केसला की उपस्थिति में शव उत्खनन की कार्रवाई की गई। नाले के पास रेत में दफन मृतक संदीप यादव का शव बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर दिए निर्देश

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल अमित सक्सेना स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहले थाना केसला में मर्ग कायम किया गया, लेकिन घटनास्थल ग्राम खापा थाना शाहपुर क्षेत्रांतर्गत पाए जाने से थाना शाहपुर द्वारा अग्रिम विवेचना की जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं जप्ती

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी सागर यादव एवं उसके प्रेमी ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं आरोपी सागर यादव के कपड़े जप्त किए गए हैं। प्रकरण में अन्य साक्ष्यों का संकलन करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button