खेती किसानी

Betul paddy procurement: किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 8097 किसानों का पंजीयन

Betul paddy procurement: Big news for farmers – paddy procurement at minimum support price (MSP) to begin from December 1; 8,097 farmers registered.

Betul paddy procurement: किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 8097 किसानों का पंजीयन
Betul paddy procurement: किसानों के लिए बड़ी खबर: 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 8097 किसानों का पंजीयन

Betul paddy procurement: बैतूल। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 दिसंबर से शुरू होगा। इस संबंध में राज्य शासन ने निर्देश और गाइड लाइन जारी कर दी है। वहीं दूसरी ओर जिले में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। धान की खरीदी 20 केंद्रों पर होगी वहीं 1 केंद्र पर ज्वार की खरीदी की जाएगी। किसानों को धान बिक्री पर 2441 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा।

समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 दिसंबर से 20 जनवरी तक की जाएगी। इस साल किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल प्राप्त होगा। धान की बिक्री के लिए इस साल जिले में 8097 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले को 50 हजार मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य राज्य शासन से मिला है। जिला आपूर्ति अधिकारी केके टेकाम ने बताया कि धान खरीदी के लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5 केंद्र समिति स्तरीय हैं वहीं 15 केंद्र गोदाम स्तरीय हैं। इनमें से 19 केंद्रों की घोषणा हो चुकी है, वहीं जुआड़ी में एसएनजी द्वारा खरीदी की जाएगी। इसके लिए अभी अनुमति आने का इंतजार किया जा रहा है।

इन केंद्रों पर की जाएगी धान खरीदी

घोड़ाडोंगरी समिति द्वारा मंगलम वेयर हाउस घोड़ाडोंगरी, रानीपुर समिति द्वारा गायत्री वेयर हाउस रानीपुर, सारणी समिति द्वारा समिति परिसर सारणी, चोपना समिति द्वारा फुटबाल ग्राउंड चोपना, साईं वेयर हाउस पूंजी और ग्राम पंचायत परिसर नूतनडंगा, पाढर समिति द्वारा दादाजी वेयर हाउस पाढर, सतपुड़ा विपणन सहकारी समिति घ्झाोड़ाडोंगरी द्वारा शेखर चौक डेहरी आमढाना और बालाजी वेयर हाउस सूखाढाना, शाहपुर समिति प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति गोदाम शाहपुर, भौंरा समिति द्वारा किलेदार वेयर हाउस कुंडी, पापुलर समिति बैतूल द्वारा शिव सरोजनी वेयर हाउस बैतूल बाजार और पटेल वेयर हाउस आठवां मील, खंडारा समिति द्वारा जीआर वेयर हाउस बाजपुर व एमपी डब्ल्यूसी गोदाम परिसर बैतूल, जामठी समिति द्वारा विनायकम वेयर हाउस आठवां मील, सोहागपुर समिति द्वारा श्रीराम वेयर हाउस सोहागपुर, मुलताई समिति द्वारा एमपी डब्ल्यूसी गोदाम परिसर मुलताई और भीमपुर समिति द्वारा बालाजी वेयर हाउस कार्पोरेशन यूनिट 2 भीमपुर में खरीदी की जाएगी। इसके अलावा खंडारा समिति द्वारा एमपी डब्ल्यूसी गोदाम परिसर बैतूल में ज्वार खरीदी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button