Congress Protest Betul: खातेगांव टीआई हत्याकांड पर बैतूल में उबाल: कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार को घेरा
Congress Protest in Betul: Outrage in Betul over the murder of the Khategaon TI (Station House Officer); Congress holds a human chain to pay tribute and targets the state government.

Congress Protest Betul: बैतूल। देवास जिले के खातेगांव में शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने मंगलवार 3 नवंबर को लल्ली चौक स्थित शहीद स्तंभ के पास धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को घेरा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कानून का राज खत्म हो रहा है और माफियाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। अब कानून की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे आयोजित प्रदर्शन के दौरान गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शहीद थाना प्रभारी दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माफियाओं के बढ़ते आतंक और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई तथा सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे ने बताया कि प्रदेश में शराब माफिया को संरक्षण मिल रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

जिलाध्यक्ष निलय डागा ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि माफिया राज चल रहा है। प्रदेश में अराजकता और माफियाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी की जान जाना बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और उन्हें सरकार का संरक्षण मिल रहा है। माफियाओं पर अंकुश लगाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।
डागा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत करने और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा से माफियाओं का आतंक खत्म नहीं होगा। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

प्रदेश सरकार माफियाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम: समीर
प्रदेश सचिव समीर खान ने कहा कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और माफियाओं के बढ़ते आतंक का प्रमाण है। जब कानून की रक्षा करने वाले पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है। प्रदेश सरकार माफियाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। केवल आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर माफिया राज को खत्म करना चाहिए।
- यह भी पढ़ें : Betul SP Meeting: एसपी अमित सक्सेना ने ली पहली अपराध समीक्षा बैठक, अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश
प्रदर्शन में यह रहे शामिल
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा, प्रदेश सचिव समीर खान, जिला संगठन महासचिव ब्रजभूषण पांडे, कोषाध्यक्ष लोकेश पगारिया, जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख,हर्षवर्धन धोटे, जिला महासचिव मोनू बड़ोनिया, सुभाष राठौर, यतीन्द्र सोनी, सचिव-निलेश कोड़ले, राकेश गंगारे, मोनू वाघ, नीतू वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कालू आहुजा, राजकुमार चौबे, जय सरले, प्रशांत वागद्रे, अखिलेश अक्कू आर्य, चुन्नीलाल यादव, प्रवक्ता-लवलेश बब्बा राठौर, विजय पारधी, अनुप जैसवाल, रवि त्रिपाठी, चंदू गोठी, प्रशांत मरोठी, मुकेश यादव, अपिव जिलाध्यक्ष नारायणराव धोटे, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, मनीष साहू, छन्नू बेले, नरेश मोहरे, शैलू पंडाग्रे, दादू मिश्रा, भूषण साबले, नफीस खान, सिराज पठान, पप्पू शेरकर, राकेश सोनी, गुड्डा चौलिया, डॉ रमेश काकोडि़या, पंढरी पंडाग्रे, सुखराम पंडाग्रे, आबिद खान, मोहसिन पटेल, आकिब खान, जितेन्द्र इवने, अजीज खान, जितेन्द्र महाजन, सोनू राठौर, मुकेश यादव, संतोष मोरे, निलेश पवांर, राकेश मांझी, मन्ने आथनकर, राजेश कलंबे, अशोक नागले, अतीक अली, उदल जयसिंहपुरे, नितीन मेहतो, प्रवीण गुड्डु ठाकुर, अशोक नागले, राकेश गुप्ता, लोकेश रावत, जावेद अली, सारांश सरले, कपिल गाड़गे शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



