Karwa Chauth Moonrise: करवा चौथ पर चंद्र दर्शन का सही टाइम: सिंगरौली में सबसे पहले और आलीराजपुर में सबसे देर से दिखेगा चांद
Karwa Chauth Moonrise: The right time to sight the moon on Karwa Chauth – the moon will appear earliest in Singrauli and latest in Alirajpur.

Karwa Chauth Moonrise: बैतूल। चंद्र दर्शन से जुड़ा करवा चौथ का पर्व 29 अक्टूबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व में सबसे महत्वपूर्ण चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने का समय होता है, जिसका सभी को इंतजार रहता है। खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रोदय के सटीक समय की जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने दी है।
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार चंद्रमा के उदित होते समय क्षितिज पर आने और वास्तव में आंगन या छत से आपकी आंखों के सामने दिखाई देने के समय में अंतर होता है। उन्होंने समझाया है कि इंटरनेट या पंचांग पर मिलने वाला चंद्रोदय का समय उसके प्रकाशन स्थान के लिए होता है। इसके साथ ही भौगोलिक स्थिति और मकानों व ऊंचाई की बाधाओं के कारण आंखों से चंद्र दर्शन होने में अतिरिक्त समय लग सकता है।
हर शहर के लिए अलग-अलग समय
सारिका घारू ने बताया कि हर शहर के लिये चंद्रोदय का समय अलग-अलग होता है। इसकी वजह यह है कि हमारी पृथ्वी गोल है और यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। जो जिले देशांतर रेखा के अनुसार सुदूर पूर्व में स्थित हैं, चंद्रमा क्षितिज पर सबसे पहले दिखाई देता है। जैसे-जैसे पृथ्वी आगे घूमती जाती है, वैसे-वैसे पश्चिम में स्थित जिलों में चंद्रमा क्रमश: बाद में दिखाई देता है।
- यह भी पढ़ें : Betul Fake Doctor: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला अस्पताल में ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, एसपी ने की अपील
बैतूल में चंद्रोदय का यह है समय
इस कारण प्रदेश में चंद्रोदय की शुरुआत सबसे पहले मध्यप्रदेश के पूर्वी सीमा पर स्थित सिंगरौली में रात 8:01 होगी तथा सुदूर पश्चिमी छोर पर बसे आलीराजपुर में रात 8:41 बजे के आसपास सबसे अंत में चांद के दर्शन होंगे। हमारा जिला बैतूल मध्य भाग में है। इसलिए यहां चंद्रोदय रात 8 बजकर 27 मिनिट से आरंभ होगा।
क्षितिज से उदित होने का है यह टाइम
सारिका ने बताया कि दिया गया चंद्रोदय का समय क्षितिज से उदित होना आरंभ होने का है। इसको पूरी तरह उदित होने में लगभग 3 मिनिट लगेंगे। इसके बाद आप जिस स्थान से चंद्र दर्शन करने जा रही है, उसके सामने ऊंची इमारतें, वृक्ष या बादल हुए तो वास्तविक रूप से आंखों से चांद देखने में इस तय समय से लगभग 10 से 15 मिनट के बाद आप चंद्रदर्शन कर सकेंगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



