बैतूल अपडेट

Betul Toll Protest: जर्जर सड़क पर फिर शुरू हुई टोल वसूली! बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, आंदोलन की चेतावनी

Betul Toll Protest: Toll collection resumes on the dilapidated road! Transporters furious over the Betul-Paratwada route; warn of agitation.

Betul Toll Protest: जर्जर सड़क पर फिर शुरू हुई टोल वसूली! बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, आंदोलन की चेतावनी
Betul Toll Protest: जर्जर सड़क पर फिर शुरू हुई टोल वसूली! बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर भड़के ट्रांसपोर्टर्स, आंदोलन की चेतावनी

Betul Toll Protest: बैतूल। बैतूल-परतवाड़ा मार्ग की जर्जर हालत और टोल वसूली के विरोध में बैतूल ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने कोथलकुंड टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग करते हुए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक को ज्ञापन भेजा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय वाहनों से जबरन नकद टोल वसूली दोबारा शुरू की गई तो नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

यूनियन के अध्यक्ष संजू राठौर के अनुसार बैतूल-परतवाड़ा मार्ग लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं और वाहन संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि करीब 15 वर्षों से सड़क के सुदृढ़ीकरण और पर्याप्त मरम्मत का काम नहीं हुआ है, इसके बावजूद टोल वसूली जारी है।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से स्थानीय वाहनों से टोल नहीं लिया जा रहा था, लेकिन अब दोबारा नकद टोल देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही यूनियन का दावा है कि कोथलकुंड टोल प्लाजा की निर्धारित अनुबंध अवधि भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स और स्थानीय नागरिकों ने निर्णय लिया है कि जब तक सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होता, इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में बैतूल कलेक्टर को भी पूर्व में अवगत कराया जा चुका है।

ज्ञापन में यूनियन अध्यक्ष शैलेन्द्र (संजू) राठौर, उपाध्यक्ष राजा अली, कोषाध्यक्ष मुनावर भाई, सचिव चिंटू गौर सहित सूरज दुबे, दीनु पंवार, मनोज तलेड़ा, दिनेश राठौर, बंटी राठौर, राजू मालवीय, राम महेश्वरी, श्याम सोनी और कमल सेनानी आदि शामिल रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button