Betul Illegal Weapon: बैतूल में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी देशी पिस्टल, जांच में जुटी टीम
Betul Illegal Weapon: Accused arrested with an illegal weapon in Betul; police seized a country-made pistol after surrounding the suspect, and a team is investigating the matter.

Betul Illegal Weapon: बैतूल। आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने, जिले में अवैध हथियार रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बोरदेही पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर की दरम्यानी रात थाना बोरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बांगा निवासी झाडु यदुवंशी अपने पास देशी पिस्टल रखकर ग्राम बांगा से मोरखा की ओर जा रहा है। सूचना पर आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मोरखा रोड ग्राम बांगा क्षेत्र में पहुंचकर संदेही को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध धारा 25-27 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आखिर कौन था आरोपी का निशाना
पुलिस ने आरोपी झाडु पिता रंगलाल यदुवंशी, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम बांगा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 1 देशी पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 17,000 रुपये है। आरोपी गिरफ्तार तो हो गया, लेकिन अब क्षेत्र में यह चर्चा जोरों से चल रही है कि आखिर उसका निशाना कौन था? पुलिस भी यही पता लगाने की कोशिश कर रही है।
प्रकरण में इनकी रही सराहनीय भूमिका
प्रकरण में थाना प्रभारी बोरदेही भैयालाल उईके, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, भगवानदास जावरे, शशिकांत आरसे एवं चालक किशोर साहू थाना बोरदेही की मुख्य भूमिका रही।
- यह भी पढ़ें : Multai Rape Case: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



