खेती किसानी

Balram Krishi Mahotsav: रबी फसलों की सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली: डबरा में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात

Balram Krishi Mahotsav: Electricity for irrigating Rabi crops to be available during the day; CM Mohan Yadav gifts a major benefit to farmers in Dabra.

Balram Krishi Mahotsav: रबी फसलों की सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली: डबरा में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात
Balram Krishi Mahotsav: रबी फसलों की सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली: डबरा में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात

Balram Krishi Mahotsav: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 अगस्त को ग्वालियर जिले के डबरा तहसील प्रांगण में आयोजित “बलराम कृषि महोत्सव” को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का नाम लेते ही गौरव की अनुभूति होती है। ग्वालियर की जितनी प्रसिद्धि संगीत सम्राट तानसेन से है, उतनी ही प्रसिद्धि यहां की गज़क, किसान और जवानों से भी है। शिक्षा, रक्षा, कृषि, फूड प्रोसेसिंग और दुग्ध उत्पादन में ग्वालियर संभाग पूरे प्रदेश में अग्रणी है। ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में भी पंजाब और हरियाणा से आगे पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वर्तमान वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत किसानों की सेवा व समृद्धि के लिए “बलराम कृषि महोत्सव” मनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर तेजी के साथ विकास की ओर अग्रसर है। ग्वालियर टेलीकॉम इंडस्ट्रीज का भी बड़ा हब बनने जा रहा है। उन्होंने कहा ग्वालियर क्षेत्र का सेंडस्टोन, पीला सोना यानि सरसों, कनक जैसे गेहूँ और मसूर व चने ने ग्वालियर जिले का परचम पूरे देश में लहराया है। ग्वालियर निश्चित ही कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला लाल टिपारा की भी सराहना की। उन्होंने कहा इस गौशाला से प्रेरणा लेकर प्रदेश में अन्य गौशालाएं स्थापित हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं। यह आईडी किसान भाइयों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें खेती किसानी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराएगी। किसान अपने खेत की ताकत पहचानें। केवल पारंपरिक फसलों पर निर्भर न रहकर फसल विविधीकरण व प्राकृतिक खेती अपनाएं और उन्नत पशुपालन करें। दुग्ध उत्पादन आर्थिक उन्नति का त्वरित माध्यम है।

Balram Krishi Mahotsav: रबी फसलों की सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली: डबरा में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात
Balram Krishi Mahotsav: रबी फसलों की सिंचाई के लिए दिन में मिलेगी बिजली: डबरा में सीएम मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात

रबी फसलों की सिंचाई के लिये रात को भी मिलेगी बिजली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान भाइयों को गेहूं व चना इत्यादि रबी फसलों की सिंचाई के लिए अब दिन के समय भी बिजली उपलब्ध करायेगी। साथ ही कहा कि सरकार ने किसानों के हित में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन गाँव स्थापित करने का महात्वाकांक्षी निर्णय लिया है। इससे गांव की प्रगति होगी। इसी तरह शहरों में गीता भवन बनवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आह्वान किया कि किसान अपनी जमीन सुरक्षित रखें और विवाहों में होने वाले फिजूलखर्च से बचें। अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में करें। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की बधाई भी दी।

किसानों-उनके मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान, हितलाभ बंटे, प्रदर्शनी भी लगीं

डबरा मंडी प्रांगण में आयोजित हुए “बलराम कृषि महोत्सव” में अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य अतिथियों ने भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच से जिले के प्रगतिशील किसानों एवं किसानों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नवीन कृषि तकनीकों, जैविक खेती, आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन तकनीक व उन्नत पशुपालन पर प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण एवं उन्नत कृषि की बारीकियां बताईं गईं।

किसानों को मिली ड्रोन तकनीक से लेकर डिजिटल कृषि सेवाओं की जानकारी

डबरा में “बलराम कृषि महोत्सव” के तहत आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में किसानों को डिजिटल कृषि सेवाओं, मौसम आधारित खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, ड्रोन तकनीक, स्मार्ट सिंचाई, उन्नत कृषि यंत्रों एवं आधुनिक कृषि प्रबंधन प्रणालियों के संबंध में किसानों को प्रदर्शनी एवं विषय विशेषज्ञों के माध्यम से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञ किसानों को बदलती जलवायु के अनुरूप खेती की नई पद्धतियों, फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा कृषि जोखिमों के प्रभावी प्रबंधन के उपायों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे बिलौआ के कृषक प्राण सिंह सहित अन्य किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कृषि महोत्सव में मनोहारी व देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button