Betul Murder Case: घरेलू काम को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से हमला; 12 दिन बाद पकड़ा गया आरोपी
Betul Murder Case: Dispute over household chores leads to axe attack on elderly person in a fit of rage; accused arrested after 12 days.

Betul Murder Case: बैतूल (राष्ट्रीय जनादेश)। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने घरेलू कामकाज को लेकर हुए विवाद में अपने ही परिवार के सदस्य की कुल्हाड़ी मारकर नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसे 12 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना बीजादेही क्षेत्र के ग्राम रतनढाना में 4 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे घरेलू काम-काज को लेकर हुए विवाद में आरोपी राजू काजले पिता रामलाल काजले, उम्र 43 वर्ष, निवासी रतनढाना ने अपने ही परिवार के रामदयाल पिता मुन्नी काजले पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट आने के कारण रामदयाल की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना बीजादेही में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसडीओपी ने किया मौका मुआयना
एसडीओपी शाहपुर सुश्री सेफा हाशमी एवं सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा विधिवत फोटोग्राफी कराई गई। मृतक के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। शासकीय चिकित्सालय शाहपुर में पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर DEO और DPC को नोटिस
विशेष टीम का किया गया गठन
घटना के बाद आरोपी राजू काजले फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बीजादेही आरके मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा संभावित ठिकानों की लगातार तलाश एवं दबिश दी गई। पुलिस के सतत प्रयासों से आरोपी राजू काजले को 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
- यह भी पढ़ें : Teacher Eligibility Test 2026: एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तारीख तय, 21 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
गिरफ्तारी में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक आरके मीणा, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक जीपी बिल्लोरे, प्रधान आरक्षक देवीप्रसाद, आरक्षक ऋषिराज, अजय एवं सोहिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



