बैतूल अपडेट

Betul Crime News: घर से जेवर-नकदी चोरी कर हुआ था फरार, पुलिस ने भोपाल में आरोपी को पकड़ा

Betul Crime News: Fled after stealing jewelry and cash from home; police nabbed the accused in Bhopal.

Betul Crime News: घर से जेवर-नकदी चोरी कर हुआ था फरार, पुलिस ने भोपाल में आरोपी को पकड़ा
Betul Crime News: घर से जेवर-नकदी चोरी कर हुआ था फरार, पुलिस ने भोपाल में आरोपी को पकड़ा

Betul Crime News: बैतूल। गंज थाना क्षेत्र में स्थित ग्रीन सिटी के एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विगत 15 अप्रैल को गोविंदराव मोकलकर, निवासी ग्रीनसिटी सेक्टर-बी, बैतूल के घर में अज्ञात आरोपी चोरी कर 2 मंगलसूत्र, 2 सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी कान के आभूषण, 3 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की मूर्ति एवं नकदी 75 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान सोनू उडके पिता करण उडके, उम्र 19 वर्ष एवं सड्डू उर्फ राजा पिता राजू पाखरे, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ओझाढाना गंज, बैतूल के रूप में हुई। आरोपी सोनू उडके को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

घटना के बाद से चल रहा था फरार

दूसरा आरोपी सड्डू उर्फ राजा घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी तलाश एवं तकनीकी निगरानी की जा रही थी तथा उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। इस बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सड्डू उर्फ राजा भोपाल में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से यह माल बरामद

आरोपी की निशादेही एवं कब्जे से चोरी किए गए जेवरात में से 1 जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 1 चांदी की लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति, 4 चांदी के सिक्के, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 सोने की अंगूठी, सोने के मंगलसूत्र एवं हार के 70 नग मोती और सोने के 2 पेंडल बरामद किए गए। इनकी कुल करीब 3 लाख रुपये है।

इस टीम की रही विशेष भूमिका

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित, नीलेश, मयूर, आरक्षक अनिरुद्ध यादव, नवीन रघुवंशी, नरेन्द्र धुर्वे, शिवशंकर देवड़ा, कृष्णकांत तथा साइबर सेल के दीपेन्द्र एवं पंकज की विशेष भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button