बैतूल अपडेट

Betul Education Sanjeevani Project: बैतूल को शिक्षा और आजीविका का मॉडल बनाने की तैयारी, स्कूलों से लेकर ग्रामीण उत्पादों तक होगा विकास

Betul Education Sanjeevani Project: Plans underway to transform Betul into a model for education and livelihoods; development will span everything from schools to rural products.

Betul Education Sanjeevani Project: बैतूल को शिक्षा और आजीविका का मॉडल बनाने की तैयारी, स्कूलों से लेकर ग्रामीण उत्पादों तक होगा विकास
Betul Education Sanjeevani Project: बैतूल को शिक्षा और आजीविका का मॉडल बनाने की तैयारी, स्कूलों से लेकर ग्रामीण उत्पादों तक होगा विकास

Betul Education Sanjeevani Project: बैतूल। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले में सीएसआर के तहत शिक्षा संजीवनी, आजीविका पार्क, जिला स्पोर्ट इंटीग्रेटेड कंपलेक्स सहित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार सहित कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 13 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्तांजलि कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट हुआ लॉन्च

बैठक के दौरान जिले के नवाचार शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट को लॉन्च किया गया। वहीं जिले में शिक्षा के इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत स्कूलों में डेस्क-बेंच की उपलब्धता, जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की व्यवस्था, प्रोफेशनल कोर्स के सब्सक्रिप्शन की सुविधा तथा ब्लॉक स्तर पर ई-लर्निंग युक्त उन्नत लाइब्रेरी विकसित किए जाने की जानकारी दी गई। इन कार्यों को सामुदायिक सहभागिता एवं डीएमएफ के माध्यम से गति दी जाएगी। स्कूलों के अपग्रेडेशन के अंतर्गत रिनोवेशन, अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तथा नवीन भवन निर्माण के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएंगे।

Betul Education Sanjeevani Project: बैतूल को शिक्षा और आजीविका का मॉडल बनाने की तैयारी, स्कूलों से लेकर ग्रामीण उत्पादों तक होगा विकास
Betul Education Sanjeevani Project: बैतूल को शिक्षा और आजीविका का मॉडल बनाने की तैयारी, स्कूलों से लेकर ग्रामीण उत्पादों तक होगा विकास

प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि शिक्षा संजीवनी प्रोजेक्ट में सामुदायिक सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। इसके अंतर्गत स्कूलों को गोद लेने, स्कूलों के रिनोवेशन, रंगाई-पुताई, स्किल डेवलपमेंट तथा शिक्षकों के अपडेटेशन जैसी गतिविधियों को शामिल किया जाए। उन्होंने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एवं निजी स्कूलों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पॉलिटेक्निक के उत्कृष्ट संचालन के लिए शिक्षकों की सराहना भी की। आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने स्कूलों के अपडेटेशन पर जोर दिया।

बैतूल लाइवलीहुड इनोवेशन के संबंध में चर्चा

बैठक में बैतूल लाइवलीहुड इनोवेशन के संबंध में चर्चा की गई। इसमें जिले में प्रगतिरत स्व सहायता समूहों, लखपति दीदी सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएसआर के तहत प्रस्तावित आजीविका पार्क में मछली पालन, बकरी पालन सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को एक ही छत के नीचे संचालित किए जाने की योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल एवं बैतूल विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जनजातीय अंचल होने के कारण यहां के उत्पादों की गुणवत्ता अच्छी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के उत्पादों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की एक नाम से मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की जाए।

बैतूल को बनाएं आजीविका का मॉडल

उन्होंने कहा कि बैतूल को आजीविका का मॉडल बनाया जाए। पत्तल, डोना, चिरौंजी सहित स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा दिया जाए। एक नाम से तैयार किए जाने वाले उत्पादों की बिक्री के लिए जिला मुख्यालय पर आउटलेट उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी ब्लॉकों में भी आउटलेट बनाए जाएं तथा इनके संचालन के लिए एसओपी जारी की जाए। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देते हुए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले में सांची पार्लर भी प्रस्तावित किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कैप्सीकम, ब्रोकली आदि उद्यानिकी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। एनआरएलएम प्रबंधक सतीश पवार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया गया ।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button