बैतूल अपडेट

Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर की सख्ती, CM Helpline की नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर अधिकारियों को मिलेगा नोटिस

Betul Collector's Meeting: Strict stance by Betul Collector; officials to receive notices over unattended CM Helpline complaints.

Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर की सख्ती, CM Helpline की नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर अधिकारियों को मिलेगा नोटिस
Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर की सख्ती, CM Helpline की नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर अधिकारियों को मिलेगा नोटिस

Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिला अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कि अभियान के तहत जिले में प्रति शुक्रवार को क्लस्टर स्तर पर फील्ड विजिट एवं जनविश्वास शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम नोडल अधिकारी होंगे।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी शिविर आयोजित होने से पूर्व संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करें, शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि शिविरों के दौरान जनसुनवाई, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों सहित आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।

उन्होंने बताया कि अभियान अवधि के दौरान जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण के अंतर्गत समाधान एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसे देखते हुए सभी विभाग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिकायतों के गंभीरतापूर्वक निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान स्कूलों, आंगनवाड़ियों एवं छात्रावासों का उन्नयन सुनिश्चित किया जाए। सभी संस्थानों में पेयजल, क्रियाशील शौचालय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था रहे। जनविश्वास शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण (हेल्थ स्क्रीनिंग) भी किया जाए। साथ ही विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं के संबंध में व्यवहारिक सुझाव भी प्रेषित किए जाएं तथा ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा समय-सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा विशेष रूप से चिचोली एवं भैंसदेही विकासखंड पर फोकस करने को कहा। उन्होंने वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत चिन्हित ग्रामों में स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button