MP Mandi News: मध्यप्रदेश की 259 मंडियों में जल्द शुरू होंगी ग्रेडिंग-सोर्सिंग यूनिट, ई-मंडी पर बड़ा फैसला
MP Mandi News: Grading and sourcing units to start soon in 259 mandis across Madhya Pradesh; major decision regarding e-mandi.

MP Mandi News: मध्यप्रदेश की कृषि मंडियों को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश की सभी मंडियों में ग्रेडिंग-सोर्सिंग यूनिट जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके साथ ही ई-मंडी व्यवस्था को प्रभावी बनाने, अवैध व्यापार पर रोक लगाने और विभिन्न योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मध्यप्रदेश की मंडियों में होगी नई व्यवस्था
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की मंडियों में ग्रेडिंग-सोर्सिंग यूनिट का कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि यह व्यवस्था जल्द शुरू की जा सके। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तेज करने को कहा गया।
वर्चुअल बैठक में हुई विस्तृत समीक्षा
मंत्रालय स्थित वल्लभ भवन से मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा प्रदेश की 259 मंडियों के सचिव तथा सातों आंचलिक कार्यालयों के संयुक्त संचालक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान मंडियों में होने वाली कृषि उपज की आवक और मंडियों की आय की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही नवीन भूमि संरचना आवंटन नियमों की भी विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी गई।
ई-मंडी और फार्म गेट व्यवस्था पर जोर
बैठक में ई-मंडी और फार्म गेट पर होने वाले समव्यवहारों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मंडियों में होने वाले वाणिज्यिक समव्यवहार ई-मंडी प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाएं और ई-मंडी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन लगातार जारी रखा जाए। जिन मंडी समितियों ने निर्धारित 20 प्रतिशत लक्ष्य हासिल नहीं किया है, उनसे कारण बताने के लिए कहा गया है।
- यह भी पढ़ें : Betul Air Force Youth Death: बैतूल में सनसनी: एयरफोर्स में चयनित 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से गांव में शोक
अवैध व्यापार रोकने और समयबद्ध कार्य के निर्देश
प्रबंध संचालक ने मंडियों में अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लेखा सत्यापन का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और ई-नाम तथा एगमार्क नेट योजना की नियमित एवं समग्र रिपोर्टिंग करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
- यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी 163 करोड़ की विकास सौगात, किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े ऐलान
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर प्रबंध संचालक अनुराग सक्सेना, अधीक्षण यंत्री मधुकर पवार, अपर संचालक संगीता ढोके, संयुक्त संचालक एसके कुमरे, संयुक्त संचालक नितिन कोले, उपसंचालक अविनाश पाठ, रश्मि कश्यप, सहायक संचालक पीयूष शर्मा, योगेश नागले सहित मंडी बोर्ड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

