बैतूल अपडेट

Betul Health Department Review: बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर सख्त, टीकाकरण में लापरवाही पर निलंबन के निर्देश

Betul Health Department Review: Collector takes a strict stance on health services in Betul; orders suspension over negligence in vaccination.

Betul Health Department Review: बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर सख्त, टीकाकरण में लापरवाही पर निलंबन के निर्देश
Betul Health Department Review: बैतूल में स्वास्थ्य सेवाओं पर कलेक्टर सख्त, टीकाकरण में लापरवाही पर निलंबन के निर्देश

Betul Health Department Review: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक में गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने चिचोली विकासखंड में बेहतर कार्य के लिए अधिकारियों की सराहना की। वहीं बैतूल अर्बन क्षेत्र में एएनसी पंजीयन की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

मॉडरेट और सीवियर एनीमिक गर्भवती महिलाओं का प्रबंधन की समीक्षा कर उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक उपचार तथा फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एनीमिया से प्रभावित गर्भवती महिलाओं को समय पर आयरन सप्लीमेंट, पोषण संबंधी परामर्श एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने मातृ मृत्यु समीक्षा से संबंधित रिपोर्टों की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान रिपोर्ट में पाई गई विसंगतियों पर कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नियमित टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। टीकाकरण में लापरवाही पर सेहरा बीईई को निलंबित करने के निर्देश सीएमओ को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने टीकाकरण संबंधी अभिलेखों के नियमित अद्यतन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने घोड़ाडोंगरी एवं मुलताई विकासखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बीएमओ को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ को भीमपुर में जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बाल मृत्यु के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। समीक्षा में सामने आए मामलों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भीमपुर का भ्रमण कर प्रकरणों की विस्तृत जांच करने तथा मृत्यु के कारणों का तथ्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्क्रीनिंग में लापरवाही पाए जाने पर जताई नाराजगी

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य यकृत मिशन के अंतर्गत स्क्रीनिंग कार्य की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान स्क्रीनिंग में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के जून माह के के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्क्रीनिंग कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

पोलियो अभियान की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने 28 जून से जिले में प्रारंभ होने वाले पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों तक पहुंच बनाकर शत-प्रतिशत पोलियो खुराक पिलाई जाए तथा कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने मैदानी अमले की प्रभावी तैनाती, माइक्रोप्लानिंग, जनजागरूकता गतिविधियों एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की ओपीडी की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शाहपुर, चिचोली, मुलताई एवं भैंसदेही क्षेत्रों में ओपीडी संख्या अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, अधिक से अधिक मरीजों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से जोड़ने तथा ओपीडी में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की सार्थक अटेंडेंस सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सार्थक अटेंडेंस के बिना किसी भी कर्मचारी का वेतन आहरित न किया जाए तथा इसकी नियमित निगरानी की जाए।बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाडे, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, बीएमओ, बीपीएम, बीईई उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button