मध्यप्रदेश अपडेट

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस: सीएम डॉ. यादव करेंगे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: World Environment Day: CM Dr. Yadav will launch the "Ek Ped Maa Ke Naam 2.0" campaign, programs will be held across the state.

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस: सीएम डॉ. यादव करेंगे "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम
Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस: सीएम डॉ. यादव करेंगे “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान का शुभारंभ, पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। कार्यक्रम में 8 श्रेणियों में 11 राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों, शैक्षणिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और व्यक्तियों को वर्ष 2024-25 के लिए दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्कुलर इकॉनॉमी विषय से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को एवं इन्टैक द्वारा मध्यप्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन भी करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारों, सर्कुलर इकॉनॉमी तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी प्रदर्शन और प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल होंगे।

“एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। रोपे गए पौधों का जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन मेरी लाइफ (Meri LiFE) पोर्टल पर किया जाएगा। यह अभियान 5 जून से 30 सितम्बर 2026 तक जन-सहभागिता के साथ प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणविद विचार रखेंगे।

जिला स्तर पर होंगे कई कार्यक्रम

सभी जिलों में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, रैलियां, चित्र कला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, पौध-रोपण अभियान, स्वच्छता गतिविधियां तथा पर्यावरण शपथ कार्यकम की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button