betul police action: सारणी पुलिस का बड़ा एक्शन: 4.783 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Betul police action: Sarni police takes major action: 4.783 kg of marijuana seized, two smugglers arrested

betul police action: बैतूल जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सारणी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 4.783 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सारणी के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
बगडोना हवाई पट्टी के पास पहली कार्रवाई
थाना सारणी पुलिस को 10 मई 2026 को सूचना मिली थी कि बगडोना हवाई पट्टी के पास दो लोग गांजा बेचने के उद्देश्य से खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर एक आरोपी जंगल की ओर भाग निकला, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बबलू धुर्वे पिता रावन धुर्वे उम्र 38 वर्ष निवासी बगडोना बस्ती थाना सारणी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.908 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सारणी में अपराध क्रमांक 146/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राखड़ डेम पार्किंग में दूसरी दबिश
पुलिस को दूसरी सूचना राखड़ डेम पार्किंग क्षेत्र से मिली। सूचना में बताया गया कि एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम शेख फरीद पिता शेख शहीद निवासी नगर पालिका के पास सारणी बताया। उसके पास से 1.875 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 147/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
- यह भी पढ़ें : Collector Surprise Inspection: कलेक्टर का बड़ा एक्शन: 14 डॉक्टरों का वेतन कटेगा, 18 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
फरार आरोपी की तलाश जारी
पहली कार्रवाई के दौरान फरार हुए आरोपी की पहचान सरवन पिता फुलकर परते निवासी ढुमकाढाना छतरपुर सारणी के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
जब्त गांजे की कीमत 80 हजार रुपए
दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 4.783 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, हादसा बताकर गुमराह करने की कोशिश
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उईके और प्रीति पालेवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, किशनलाल सेलू तथा आरक्षक देवलाल धुर्वे, मोहित भाटी, रविमोहन, आनंद कसोटिया और मोनू उईके भी कार्रवाई में शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



