बैतूल अपडेट

Betul Road Accident: बैतूल में देर रात दो बड़ी घटनाएं, सड़क हादसे में महिला की मौत और ढाबा मैनेजर पर हमला

Betul Road Accident: Two major incidents in Betul late last night, death of a woman in a road accident and attack on a dhaba manager

Betul Road Accident: बैतूल में देर रात दो बड़ी घटनाएं, सड़क हादसे में महिला की मौत और ढाबा मैनेजर पर हमला
Betul Road Accident: बैतूल में देर रात दो बड़ी घटनाएं, सड़क हादसे में महिला की मौत और ढाबा मैनेजर पर हमला

Betul Road Accident: बैतूल जिले में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। आमला-पंखा रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई, जबकि शहर के एक ढाबे में शराब को लेकर हुए विवाद में मैनेजर पर कांच से हमला कर दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

आमला-पंखा रोड पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय पिब्बो बाई पत्नी मधु विश्वकर्मा निवासी बेलमंडई की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला रात करीब 10:30 बजे एक शादी समारोह से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

बच्चे ने एम्बुलेंस और परिवार को दी सूचना

टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी रहीं। उसी समय वहां से गुजर रहे एक बच्चे की नजर उन पर पड़ी। बच्चे ने तुरंत एम्बुलेंस और महिला के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर रात करीब 12:38 बजे उन्हें बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। काफी प्रयासों के बावजूद गुरुवार तड़के करीब 3:25 बजे उनकी मौत हो गई। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

शराब को लेकर ढाबे में हुआ विवाद

दूसरी घटना बैतूल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भारत भारती इलाके के काका ढाबा की है। यहां देर रात शराब मांगने को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि गुरुवार रात करीब 2 बजे दो युवक ढाबे पर पहुंचे और वहां मौजूद मैनेजर जितेंद्र नायक (34) निवासी भारत भारती से शराब मांगी।

गाली-गलौज के बाद कांच से किया हमला

मैनेजर ने शराब उपलब्ध नहीं होने की बात कही तो दोनों युवक नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान काउंटर पर रखा कांच का ग्लास उठाकर जितेंद्र के सिर पर दे मारा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

घटना के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले। घायल मैनेजर को रात करीब 2:30 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button