Betul delivery boy robbery: बैतूल-भोपाल हाईवे पर वारदात, मारपीट कर लूटे 10 हजार और मोबाइल, CCTV से पकड़े गए लूट के आरोपी
Betul delivery boy robbery: Incident on Betul-Bhopal highway, 10 thousand rupees and mobile looted after assault, robbery accused caught on CCTV

Betul delivery boy robbery: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में डेयरी डिलीवरी के दौरान लूट का मामला सामने आया है। इस घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महज दो दिनों के भीतर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैले डर के माहौल पर काफी हद तक काबू पाया गया है।
जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी शाहपुर राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाई।
गाड़ी रोक कर पैसों की मांग
3 मई 2026 को राजू कोडले, जो डेयरी उत्पादों की सप्लाई का काम करते हैं, डिलीवरी के लिए निकले थे। इसी दौरान निशाना जोड़ के आगे चंडी माता मंदिर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक सफेद अल्टो कार में सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
इसके बाद दोनों ने नुकसान की भरपाई के नाम पर राजू कोडले को रोक लिया और पैसों की मांग करने लगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद तथा दही और ब्रेड जैसे डेयरी उत्पाद छीनकर फरार हो गए। इस घटना में राजू कोडले को हल्की चोटें भी आईं।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector Inspection: आमला दौरे पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे की सख्ती, सफाई नहीं होने पर स्वच्छता निरीक्षक को नोटिस
सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपियों की पहचान
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरविन्द कुमरे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर तलाश शुरू की और टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज जुटाकर आरोपियों की पहचान की।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के नाम और पते का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, 10 हजार रुपये नकद, अन्य सामग्री और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया है।
मामले में गिरफ्तार किये गए यह आरोपी
इस मामले में सुरेन्द्र उर्फ बनडु पिता रामकिशन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी नांदा भीमपुर थाना चिचोली जिला बैतूल तथा अंकलेश पिता शिवचरण उइके उम्र 20 वर्ष निवासी आकी रैययत चिल्लोद थाना मोहदा को गिरफ्तार किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Betul Road Accident: बैतूल में दो बड़े सड़क हादसे: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो पलटी, 2 की मौत, कई घायल
इस पुलिस टीम की रही भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अरविन्द कुमरे, उप निरीक्षक सोनम साहू, सहायक उप निरीक्षक सुनील कैथवास, आरक्षक राजेश सेन, शिवेन्द्र तोमर, नीरज पाण्डेय, विकास, आदेश, उमेश विश्वकर्मा और साइबर सेल के आरक्षक दीपेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



