बैतूल अपडेट

crusher material price betul: बैतूल में गिट्टी-डस्ट के दामों को लेकर बड़ा फैसला, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते क्रेशर संचालकों ने लिया यह निर्णय

Betul crusher material price: A major decision has been made regarding the price of gravel and dust in Betul, due to the US-Iran war.

crusher material price betul: बैतूल में गिट्टी-डस्ट के दामों को लेकर बड़ा फैसला, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते क्रेशर संचालकों ने लिया यह निर्णय
crusher material price betul: बैतूल में गिट्टी-डस्ट के दामों को लेकर बड़ा फैसला, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते क्रेशर संचालकों ने लिया यह निर्णय

crusher material price betul: बैतूल। ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध की अनिश्चितताओं के बीच जब सभी उत्पादों- पेट्रोल, डीजल आदि के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, ऐसे समय में बैतूल जिले के क्रेशर मालिकों ने फिलहाल गिट्टी, डस्ट, जीरा जैसे क्रशर उत्पादों के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गुरुवार को शाम 4 बजे फोरलेन स्थित होटल निर्मल पैलेस में जिले भर के क्रेशर मालिकों की बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी प्रमुख क्रेशर मालिक मौजूद थे। सभी ने ताजा हालातों के मद्देनजर फिलहाल क्रेशर उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाने और वेट एंड वॉच की रणनीति पर एकजुट रहकर काम करने पर सहमति दी।

बैठक में मौजूद सभी क्रेशर मालिकों ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की और एकजुट रहकर भविष्य में भी आने वाली परिस्थितियों का सामना करने का निर्णय लिया। क्रेशर मालिकों का कहना था कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं का दौर चल रहा है। क्रेशर उद्योग में लगने वाली कई वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं।

निकट भविष्य में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद जब तक संभव हो, क्रेशर मालिक मिट्टी के दाम नहीं बढ़ाएंगे। आने वाले समय में भी परिस्थिति के हिसाब से सामूहिक निर्णय लेंगे, जिसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि जनता पर फिजूल बोझ न बढ़ाया जाएं। जब एकदम आवश्यक होगा, तब ही एकजुट होकर दाम बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में जिले के सभी प्रमुख क्रेशर मालिक मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button