बैतूल अपडेट

Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग

Outsourcing Employees Protest: Outsourced employees demonstrate in Betul, demanding a separate law and the formation of a corporation.

Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग
Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग

Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए स्थायी समाधान की मांग की।

बैतूल में रैली और धरना प्रदर्शन

मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में रैली निकाली। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम और आउटसोर्स कर्मचारी का शोषण बंद करो, ठेका प्रथा बंद करो जैसे नारे लगाए।

Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग
Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग

प्रदेशभर में एक साथ हुआ आंदोलन

जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड ने बताया कि यह आंदोलन केवल बैतूल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ आयोजित किया गया। सभी जिलों में कर्मचारियों ने रैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे। बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन हुआ, जहां कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय दिया।

ज्ञापन में की गई यह प्रमुख मांगें

कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इसमें विभागीय परीक्षा के जरिए आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने, प्रदेश स्तर पर निगम या मंडल बनाकर स्थायित्व प्रदान करने और नियमित भर्ती में 50 अंक का बोनस देने की मांग शामिल है। इसके अलावा जोखिम भत्ता सभी कर्मचारियों को देने और उसे बढ़ाकर 3000 रुपये तक करने की मांग भी उठाई गई।

Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग
Outsourcing Employees Protest: बैतूल में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, अलग कानून और निगम गठन की उठी मांग

वेतन और सुरक्षा से जुड़ी मांगें

ज्ञापन में अनुभव के आधार पर श्रेणीवार वेतन वृद्धि, कंप्यूटर ऑपरेटरों को उच्च कुशल श्रेणी का वेतन देने और दुर्घटना मृत्यु पर बीमा राशि को 4.50 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग रखी गई। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अवकाश और त्योहारों पर काम लेने पर अतिरिक्त भुगतान दिया जाए। साथ ही कार्य के दौरान दुर्घटना या हमले की स्थिति में घायल कर्मचारी को तुरंत 10 हजार रुपये की सहायता देने की मांग भी की गई।

सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी हुए शामिल

धरना प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विभागों के सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान मधुकर साबले, महेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश मंसूरिया, हरिओम कुशवाह, अंशुल देशपांडे, नवीन बारस्कर, मीत कुमार साहू, कृष्णा सूर्यवंशी, शुभम खोबरे, बलराम उघड़े, प्रिया सोनारे, कंचन वटके और प्रवीण चौहान सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

अंत में किया गया आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम में अध्यक्ष संपत दरवई, डॉक्टर गोविंद साहू, संजय ठाकुर, राहुल चदोकर, राकेश नामदेव, विनोद भारती, रामनाथ यादव, जगन भुजाडे, भूपेंद्र पंडाग्रे, रोहित वाघमारे, गजेंद्र सिंह ठाकुर, राजेश अलोन, नाजनीन फारुकी, गौरव जैन, नीलिमा देशमुख, रीमा बंजारे, शिवप्रिया खंडागरे, रुशांक देवांगन, नविन तावड़े और दिनेश बेले सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष संपत दरवई ने आभार व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button