Betul crime news: लाखों का कपास चुराने की थी साजिश, ऐसे फिरा अरमानों पर पानी; मुनगा ठगी मामले में डायरेक्टर गिरफ्तार
Betul crime news: A plot to steal cotton worth lakhs was hatched, and this is how the dream ended; Director arrested in the Munga fraud case.

Betul crime news: बैतूल जिले में अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। कपास चोरी के मामले में लाखों रुपये का माल बरामद किया गया है, वहीं किसानों से ठगी करने वाले मामले में भी मुख्य आरोपी को पकड़ा गया है। इसके अलावा नाबालिग से छेड़छाड़ और शहर में अतिक्रमण को लेकर भी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इन सभी मामलों में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया है।
ट्रक जलने की सूचना से बढ़ा संदेह
लक्ष्मीनगर वार्ड क्रमांक 2 मलकापुर जिला बुलढाना महाराष्ट्र निवासी अजय चिखलकर पिता शिवाजी चिखलकर उम्र 36 वर्ष ने थाना मोहदा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे सुमित चौधरी की फर्म अमित कॉटन फाइबर मलकापुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल 2026 को ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीएफ 8686 में करीब 150 नग कपास गांठ लोड कर पश्चिम बंगाल के बनगांव के लिए भेजा गया था। इस माल की कीमत लगभग 46 लाख रुपये थी।
15 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली कि ट्रक जिला छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के पास जल गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो ट्रक जला हुआ मिला, लेकिन कपास की राख पर्याप्त मात्रा में नहीं थी। इससे उन्हें शक हुआ कि मामला सामान्य नहीं है। ट्रक का चालक और हेल्पर भी मौके से गायब मिले, जिससे संदेह और गहरा गया।
लेडदा घाट में पलटे ट्रक से खुला राज
इसके बाद जानकारी मिली कि कपास को दूसरी गाड़ियों में ले जाया जा रहा है। इसी बीच सूचना मिली कि बैतूल-खंडवा रोड स्थित लेडदा घाट पर एक ट्रक पलट गया है। 17 अप्रैल 2026 की सुबह जब मौके पर पहुंचा गया तो ट्रक क्रमांक एमपी 09 एएम 1786 पलटा हुआ मिला। इसके पास ही दो आयशर वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 1053 और एमपी 12 एच 0365 खड़े थे, जिनमें कपास के बंडल लोड किए जा रहे थे। फरियादी अजय चिखलकर ने कपास के बंडलों पर की गई मार्किंग के आधार पर माल की पहचान की और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घेराबंदी कर बरामद किया माल
सूचना मिलते ही थाना मोहदा पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आयशर वाहन और एक ट्रक को जब्त कर लिया। मौके से कुल 140 नग कपास बंडल बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
तीन आरोपी गिरफ्तार, यहाँ के हैं निवासी
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साबिर पिता सफिक खान उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 36 खंडवा, आसिफ खान पिता सफिक खान उम्र 42 वर्ष निवासी आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 36 खंडवा और आमिर खान पिता साबिर खान उम्र 27 वर्ष निवासी शिक्षक कॉलोनी वार्ड क्रमांक 12 अंजड जिला बड़वानी शामिल हैं। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
- यह भी पढ़ें : Betul Latest News: पानी पर सख्ती के साथ बड़ा फैसला: बंद नल-जल योजनाएं होंगी चालू, बढ़ती गर्मी में स्कूल टाइम बदला
दूसरा मामला: मुनगा योजना के नाम पर किसानों से ठगी का मामला
दूसरे मामले में किसानों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला वर्ष 2017-2018 का बताया जा रहा है। उस समय उद्यानिकी विभाग बैतूल की तत्कालीन उप संचालक आशा उपवंशी द्वारा जिला पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 100 किसानों को बुलाया गया था।
बैठक में यूवेगो एग्री सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के माध्यम से मुनगा यानी सहजन के पौधे उपलब्ध कराने और उनकी पत्तियों व फल की खरीदी करने का प्रस्ताव दिया गया। किसानों को बताया गया कि एक पौधा 20 रुपये में दिया जाएगा और पांच वर्षों तक संस्था द्वारा उसकी देखरेख और उत्पाद की खरीदी की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Mandi Maize Lifting: बैतूल मंडी को लेकर प्रशासन सख्त, 20 अप्रैल तक मक्का नहीं उठाने पर लाइसेंस होंगे रद्द, सचिव को नोटिस
किसानों से लिए गए पैसे, बाद में नहीं मिला लाभ
इस योजना के तहत किसानों से 20-20 हजार रुपये संस्था के खाते में जमा कराए गए। शुरुआत में कुछ किसानों को पौधे दिए गए, लेकिन बाद में कई किसानों को न तो पौधे मिले और न ही उनका पैसा वापस किया गया। इस तरह आरोपियों ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की और बाद में फरार हो गए।

पहले अधिकारी, अब मुख्य आरोपी भी पकड़ा गया
इस मामले में पहले ही सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग डॉ. आशा उपवंशी पति कैलाश वासेवार निवासी नागपुर महाराष्ट्र हाल सिवनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पुलिस ने यूवेगो एग्री सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के संचालक मयूर जोशी पिता योगेन्द्र नारायण जोशी निवासी विजय नगर इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।
- यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission Hike: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, 6% इंक्रीमेंट होने पर सैलरी में भारी उछाल संभव, यहाँ जाने सब कुछ
तीसरा मामला: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
मुलताई थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 16 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि रितिक विश्वकर्मा पिता सुनील विश्वकर्मा निवासी ससुन्द्रा थाना आमला उसे बार-बार कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहा था। आरोपी उस पर बात करने का दबाव बना रहा था।
यहीं नहीं उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इसके साथ ही उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम बनाई और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को ससुन्द्रा गांव से घेराबंदी कर पकड़ लिया। 17 अप्रैल 2026 को उसे न्यायालय में पेश किया गया।
- यह भी पढ़ें : Fake Bride Scam: फर्जी दुल्हन बनकर करोड़ों की ठगी, 7693 लोगों को ऐसे बनाया शिकार, 26 गिरफ्तार
चौथा मामला: अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा कोठी बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वाले चालकों, ठेला लगाकर मार्ग बाधित करने वाले व्यक्तियों और दुकानों के बाहर सामान फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नाली निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार सतीश सिंह द्वारा सड़क पर सैंड और गिट्टी फैलाकर रखने से आमजन को परेशानी हो रही थी। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान कुल 5 व्यक्तियों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 12 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



